Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
DMK: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले DMK में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, स्टालिन ने किया स्वागत
DMK: नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) का दामन थाम लिया है। एआईएडीएमके से निष्कासित किए जाने के बाद लंबे समय से अलग राह पर चल रहे ओपीएस अपने बेटे पी. रवींद्रनाथ कुमार के साथ चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
DMK: सूत्रों के मुताबिक आगामी चुनाव में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी जिले के बोडी मेट्टू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। डीएमके में शामिल होने के बाद पन्नीरसेल्वम ने कहा कि स्टालिन के नेतृत्व में राज्य में अच्छा शासन दिया जा रहा है और वे एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
DMK: उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए उन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी की वर्तमान स्थिति में उसकी जीत मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि जयललिता के करीबी रहे ओपीएस ने पिछले कुछ वर्षों में एआईएडीएमके में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डीएमके का साथ चुन लिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Teacher Promotion: शिक्षक प्रमोशन, 55 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, आदेश जारी
- 2. Air India: फुकेट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की हार्ड लैंडिंग, 140 लोग थे सवार, परिचालन बाधित
- 3. Bhoot Bangla : ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर रिलीज, पेड़ से उल्टा लटके नजर आए अक्षय कुमार, फैंस की बढ़ी उत्सुकता
- 4. IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: यूपी के 2 IPS अफसर रचाएंगे शादी: वायरल हुआ अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई का वेडिंग कार्ड, यहां लेंगे 7 फेरे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

