Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
Rinku Singh's father is no more: सिलिंडर ढोकर बेटे को स्टार प्लेयर बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता नहीं रहे, इस बीमारी से थे ग्रस्त
Rinku Singh's father is no more: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में देर रात निधन हो गया। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पिता की गंभीर हालत की खबर मिलते ही रिंकू टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन टीम प्रतिबद्धताओं के चलते वापस जुड़ गए थे। अब पिता के निधन के बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने पर संशय बना हुआ है।

Rinku Singh's father is no more: खानचंद सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिंकू ने भी बचपन में पिता का हाथ बंटाया और संघर्षों के बीच क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।

Rinku Singh's father is no more: रिंकू सिंह को असली पहचान 2023 में आईपीएल के दौरान मिली, जब कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। अलीगढ़ में उनके घर और स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान पर जश्न मनाया गया था।

Rinku Singh's father is no more: रिंकू का क्रिकेट सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। कोच मसूदुज्जफर अमीनी के मार्गदर्शन में उन्होंने अंडर-16, अंडर-19, रणजी और फिर आईपीएल तक का सफर तय किया। 35 नंबर की जर्सी उनके लिए लकी साबित हुई, जिसे पहनकर उन्होंने स्कूल वर्ल्ड कप और बाद में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।

Rinku Singh's father is no more: आईपीएल में उनका सफर 2017 में किंग्स इलेवन से शुरू हुआ। 2018 में केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा और तब से वह टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। रिंकू की सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग और संघर्ष है जिसे रिंकू हमेशा याद रखेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
- 2. CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी
- 3. Naxalite Surrender : 73 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47 समेत 14 वेपन सौंपे
- 4. T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

