Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
Andhra Pradesh Firecracker Factory Fire: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 की मौत; कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
Andhra Pradesh Firecracker Factory Fire: काकीनाडा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी की घटना में कम से कम 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पेड्डापुरम क्षेत्र के समालकोट मंडल के वेतलापलेम गांव में हुआ, जहां फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और कई शव पास के खेतों में जा गिरे।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Fire: घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 30 से 35 मजदूर काम कर रहे थे। तेज धमाके के कारण कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Fire: पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। काकीनाडा गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सात मरीज 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Fire: स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने से पहले कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे बचाव कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Fire: धमाके के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तो नहीं किया गया था या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
Related Posts
More News:
- 1. Alireza Arafi: ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव, अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान
- 2. Raipur City News : खुदाई में ‘सोना’ मिलने का झांसा देकर मां-बेटे ने कर्मचारी से ठगे 2.50 लाख
- 3. SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का टारगेट, कप्तान सिकंदर जड़ा अर्धशतक
- 4. CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

