Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कार्पियो में हुई आमने-सामने भिड़ंत, चार की मौत
CG Accident : बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 बीडी 9044 सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 4220 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराते हुए पलट गया।
स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर, विशाल लहरे (25 वर्ष), निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, अनमोल लहरे (14 वर्ष), निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली व सोनू मिरी (28 वर्ष), निवासी कोटा है। वहीं प्रकाश रात्रे (निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
- 2. UP News : चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिये के नीचे आने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत
- 3. CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी
- 4. Digital Arrest : रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को 27 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, सीबीआई बन ठगे 2.52 करोड़, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

