Create your Account
CG News : आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, बच्चे भी बने शिकार
CG News : तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आवारा और संदिग्ध रूप से पागल कुत्तों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक के बाद एक कई लोगों पर हमले किए गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, इन कुत्तों ने तखतपुर नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों भथरी और पचबहरा में भी लोगों को निशाना बनाया। अचानक हुए इन हमलों से लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया।
डॉक्टरों ने सभी मरीजों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया, लेकिन जिनके घाव ज्यादा गंभीर थे, उन्हें जरूरी सीरम उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे चिंता और बढ़ गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर कुत्तों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
आशंका जताई जा रही है कि एक से ज्यादा कुत्ते इस घटना में शामिल हैं, जो अब भी इलाके में घूम रहे हैं और खतरा बने हुए हैं। डॉक्टर राज किरण शर्मा के अनुसार, सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, लेकिन इस तरह की लगातार घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 2. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 3. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 4. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

