Create your Account
CG News : एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 54 सिलेंडर जब्त, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
- Rohit banchhor
- 24 Apr, 2026
सीपत चौक क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर 54 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एलपीजी सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण और रिफिलिंग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सीपत चौक क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर 54 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। टीम ने सरकंडा इलाके में दो अलग-अलग स्थानों एक गैस चूल्हा दुकान और एक गर्ल्स हॉस्टल परिसर पर दबिश दी, जहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 19 घरेलू सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 35 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए।
साथ ही 7 रिफिलिंग नोजल, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य उपकरण भी मौके से जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार, बिना किसी वैध अनुमति के सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें अवैध रूप से रिफिल कर बाजार में बेचा जा रहा था। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के अवैध कारोबार पर चिंता जताई। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में एलपीजी की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs END ODI Series: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नितीश रेड्डी बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
- 2. DU Admission 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 67 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर होगा एडमिशन
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. MP News : कालापीपल को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, 30.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ; बोले- किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

