Create your Account
CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 17 मवेशियों की मौत
- Rohit banchhor
- 27 Apr, 2026
स्थानीय लोगों ने शासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
CG News : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। देर दोपहर हुई बूंदाबांदी के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने 17 मवेशियों की जान ले ली, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पेड़ के नीचे चर रहे मवेशियों पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में 15 बकरियां और 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना हुई, इसी दौरान यह घटना घटित हुई।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मवेशियों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 2. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 3. Saurabh Chandrakar thearrested in Oman: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से फरार होने की कोशिश
- 4. UK: भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बोल्डर, 34 सड़कें बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

