Create your Account
CG Crime : बीटेक डिग्रीधारी बना चोर, पलक झपकते ही उड़ा लेता था दोपहिया वाहन, 13 बाइक बरामद
- Rohit banchhor
- 24 Apr, 2026
आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है, लेकिन अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल अपराध के लिए कर रहा था।
CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-टेक दिमाग वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है, लेकिन अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल अपराध के लिए कर रहा था।
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों से पलक झपकते ही दोपहिया वाहन चोरी कर लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपये आंकी गई है।
इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। शहर के हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित कर जाल बिछाया गया, जिसके बाद आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने 13 बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली। बरामद वाहनों में से 11 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी साल 2023 में करीब 40 वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 2. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 3. UP News : चित्रकूट को मिली बड़ी सौगात : 300 बेड के अस्पताल की तैयारी तेज, सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश
- 4. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

