Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Accident : बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौके पर मौत, युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम
- Rohit banchhor
- 31 May, 2025
फरसगांव पुलिस ने कार चालक से पूछताछ शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
CG Accident : कोंडागांव। जिले के नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आंवराभाटा के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फरसगांव से केशकाल की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, और पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः सड़क पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण बताया जा रहा है। फरसगांव पुलिस ने कार चालक से पूछताछ शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, संजू ने खेली 89 रन की ताबड़तोड़ पारी, रशीद - जैक्स ने झटके 2-2 विकेट
- 2. UP News : “सशक्त मंच से शक्ति का सम्मान” थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, CM योगी ने कई जिलों की महिला लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद
- 3. White House Area Shut Down: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप
- 4. CG News : खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ फसल जलकर हुआ खाक, किसानों का भारी नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

