Breaking News
:

UP News : “सशक्त मंच से शक्ति का सम्मान” थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, CM योगी ने कई जिलों की महिला लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

UP News

UP News : ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत “सशक्त मंच से शक्ति का सम्मान” थीम पर विकास भवन सभागार में भव्य सशक्त नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।


UP News : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल, नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन और रुचिका बुंदेला सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उन्हें समाज की प्रेरणा बताया।


UP News : मुख्यमंत्री का संदेश और लाइव टेलीकास्ट

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी विकास भवन सभागार में दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों की महिला लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया और उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बधाई दी। साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और “आत्ममंथन” तथा “सारथी” सहित अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया।


UP News : महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मिशन शक्ति, रानी लक्ष्मीबाई महिला कोष योजना, आयुष्मान जन आरोग्य योजना तथा महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी।


UP News : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us