Breaking News
:

CG News : खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ फसल जलकर हुआ खाक, किसानों का भारी नुकसान

CG News

घटना से किसानों में हड़कंप मच गया और इलाके में चिंता का माहौल बन गया।

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां किसानों के खेतों में अचानक भीषण आग लगने से करीब 400-500 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया और इलाके में चिंता का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, गांव के किसानों ने अपने खेतों में चना, राहर, सरसों, लाखड़ी और पैरा की फसल उगाई थी। अचानक तेज लपटें उठती देख किसान अपने खेतों की ओर दौड़े और मोटर पंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन खेतों में फसल होने के कारण दमकल तक आग तक पहुंचने में कठिनाई हुई। इसके बावजूद स्थानीय किसानों और मोटर पंपों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


किसानों का कहना है कि उनकी सारी मेहनत जलकर राख हो गई है, और उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। कुछ किसानों ने आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों की संदेहास्पद भूमिका की आशंका भी जताई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की तैयारी भी की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us