Create your Account
CG Accident : बेटी की शादी से पहले उठी माता-पिता की अर्थी, स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दंपति की मौत
CG Accident : लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जिस घर में बेटी की शादी की खुशियां सज रही थीं, वहां एक पल में मातम छा गया। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी (56) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (48) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। दोनों मुंगेली से शादी का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर फास्टरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Firozabad Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम को 8 बार पटक कर मारने वाले दोषी को फांसी, 40 दिन में आया अदालत का फैसला, आरोपी ने खुद को मारे थप्पड़
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 3. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 4. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

