Create your Account
Breaking News : राष्ट्रपति ने की नए राज्यपालों की नियुक्ति, अधिसूचना जारी...
- Rohit banchhor
- 14 Jul, 2025
राष्ट्रपति ने लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
Breaking News : नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख में नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पुष्पति अशोक गजपति राजू गोवा के नए राज्यपाल होंगे। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति ने लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रोफेसर असीम कुमार घोष हरियाणा में बंडा दत्तात्रेय की जगह लेंगे, जबकि पुष्पति अशोक गजपति राजू गोवा में पीएस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लेंगे। कविंद्र गुप्ता लद्दाख में नए उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi News : दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; तीन नए बस डिपो का हुआ उद्घाटन
- 2. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नामांतरण के बदले 30 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- 3. CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की
- 4. IND vs ENG 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, सुन्दर और कृष्णा की वापसी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

