Create your Account
Big Accident : जीप 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
- Rohit banchhor
- 15 Jul, 2025
मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, सभी बोक्टा गांव के निवासी थे।
Big Accident : पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में मंगलवार 15 जुलाई को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सुनी गांव के पास एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, सभी बोक्टा गांव के निवासी थे।
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ, जब जीप मुवानी से बोक्टा गांव की ओर जा रही थी। तभी चालक ने एक मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण जीप सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी और नीचे बह रही नदी में गिर गई। वाहन में कुल 13 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी मृतकों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं, और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है, और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा कार्गो बोइंग 737 विमान लापता, ATC से टूट गया था संपर्क, पायलट समेत कुल पांच क्रू मेंबर थे सवार
- 2. UP: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी और बिल दोनों पर असर
- 3. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 4. Car blast outside Macron's hotel in Damascus: दमिश्क में राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर कार में ब्लास्ट, 6 की मौत, 20 घायल, जानें अब कैसे हैं हालात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

