Create your Account
Air India Flight: दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
- Rohit banchhor
- 31 Aug, 2025
एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना की जानकारी एयर सेफ्टी रेगुलेटर DGCA को भी दे दी गई है।
Air India Flight: नई दिल्ली/इंदौर। Delhi Indore Air India Flight Fire: नई दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अचानक बीच आसमान से दिल्ली लौटना पड़ा। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान के राइट इंजन में ‘फायर इंडिकेशन’ मिला, जिसके बाद पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर फॉलो करते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट नंबर AI2913 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद कॉकपिट क्रू को इंजन में गड़बड़ी का अलर्ट मिला।
जिसके बाद विमान को तुरंत वापस दिल्ली लाया गया और सुरक्षित लैंड कराया गया। फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और टेक्निकल टीम जांच कर रही है। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से इंदौर भेजा जा रहा है। एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना की जानकारी एयर सेफ्टी रेगुलेटर DGCA को भी दे दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 2. CG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर में मिले बंद
- 3. Storm Maysak: दक्षिणी चीन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' से भारी तबाही, 39 लोगों की मौत
- 4. CG News: राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की सौजन्य भेंट, विस के मानसून सत्र पर चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

