Create your Account
विश्व पर्यटन दिवस की योग, जुंबा और साइक्लोथन से हुई शुरुआत
भोपाल। विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत बोट क्लब पर योग, जुंबा और साइक्लोथन से हुई। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 'पर्यटन और शांति' की थीम पर आधारित कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। योग, जुम्बा और साइक्लोथॉन जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने और पर्यटन के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।
दिन की शुरुआत योग के साथ हुई। सुबह 6 बजे से 300 से अधिक लोगों ने योग और जुंबा सत्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ लेने के साथ मजेदार डांस फॉर्म के माध्यम से मनोरंजन किया और एक-दूसरे के साथ मेल-जोल भी बढ़ाया। वही सुबह 8 बजे बोर्ड क्लब से साइक्लोथॉन में 500 से अधिक लोगों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और साथ ही शहर के विभिन्न स्थलों को देखा।
इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक गोल घर में चित्रकला, रंगोली, पुष्प सजाबट व मेहंदी प्रतियोगिता चल रही है। जिसके उपरांत दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डीबी मॉल में फ्लैश मॉब व पर्यटन क्विज होगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में ही दोपहर 3:40 से 3:50 तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्य़क्रम व म्यूजिक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup 2026: आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, यहां चेक करें शेड्यूल
- 2. MP News : अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर, वकील के घर से 4 सिलेंडर लेकर फरार
- 3. CG Weather Update: मार्च में मई जैसी गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जानें मौसम का हाल
- 4. Horoscope of Chaitra Navratri: मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से आज इन जातकों का बढ़ेगा आत्मबल, इनकी बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

