Breaking News
Create your Account
UP News : मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम, पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
UP News : इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में एक युवक और युवती के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीण रोज की तरह सुबह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अभी तक दोनों की मौत के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
- 2. UP Crime : 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी थी; 5 नाबालिग गिरफ्तार
- 3. CG News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता भोज में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कहा- बाबा साहब के रास्ते पर चलकर बना रहे हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर
- 4. KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

