Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News : सीएम योगी इस जिले में आज देंगे न्यू टाउनशिप की सौगात और 381 करोड़ की परियोजनाएं
- Rohit banchhor
- 04 Aug, 2025
विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
UP News : मेरठ/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 4 अगस्त 2025 को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां वह करीब 18 घंटे मेरठ में बिताएंगे। इस दौरान मेरठ को प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का तोहफा देंगे और सहारनपुर में 381 करोड़ रुपये की 15 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उनके दौरे के दौरान विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
मेरठ में न्यू टाउनशिप का शिलान्यास-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3.15 बजे सहारनपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मेरठ के मोहिउद्दीनपुर पहुंचेंगे। यहां वह दिल्ली रोड पर परतापुर-मोहिउद्दीनपुर के बीच 300 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होने वाली उत्तर प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह एक सभा को संबोधित करेंगे। यह टाउनशिप मेरठ के विकास को नई दिशा देगी, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय, व्यावसायिक और सामुदायिक ढांचे शामिल होंगे। शाम 4.40 बजे वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन और फिर 4.45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक-
मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे से 6.20 बजे तक ऊर्जा भवन सभागार में मेरठ मंडल के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और एमएलसी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 6.20 से 7.20 बजे तक वह मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मेरठ मंडल के विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। रात्रि विश्राम के बाद, मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह मेरठ से प्रस्थान करेंगे। हालांकि, उनके कार्यक्रम में सोमवार सुबह तक संशोधन की संभावना जताई गई है।
सहारनपुर को 381 करोड़ की योजनाओं का तोहफा-
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 381 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें स्मार्ट रोड, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग, कन्वेंशन हॉल और प्ले ग्राउंड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। ये परियोजनाएं सहारनपुर को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने में योगदान देंगी। मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने के साथ-साथ आगामी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था-
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मेरठ और सहारनपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन, परतापुर और मोहिउद्दीनपुर में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए 5 पीएसी कंपनी, 2 आरएएफ कंपनी, 9 एएसपी, 19 सीओ और 100 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। रात में भी पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की।
Related Posts
More News:
- 1. Lpg Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब होटल-रेस्तरां में खाना होगा महंगा, छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े
- 2. President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी छात्रों से किया संवाद, शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर, बोलीं - प्रतिभा की कमी नहीं बस तलाशने-तराशने की जरूरत
- 3. Operation Tiger: उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद जयपुर शिफ्ट, व्हिप जारी होने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद, अब आगे क्या, पढ़ें पूरी खबर
- 4. CJP: जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

