Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News: धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा का मैनेजमेंट संभालने वाले सबरोज के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात
- Pradeep Sharma
- 26 Jul, 2025
UP News: लखनऊ/बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर का मैनेजमेंट संभालने वाले भतीजे सबरोज के अवैध मकान पर बुलडोजर चला है। उतरौला थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा माफी में प्रशासन द्वारा एक्शन लिया गया है।
UP News: लखनऊ/बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर का मैनेजमेंट संभालने वाले भतीजे सबरोज के अवैध मकान पर बुलडोजर चला है। उतरौला थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा माफी में प्रशासन द्वारा एक्शन लिया गया है।
इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. सबरोज छांगुर के संपर्क में आने के बाद धर्मांतरण के धंधे से जुड़ा था और कई लड़कियों का इसने धर्मांतरण करवाया। यह छांगुर के लिए मैनेजमेंट का काम करता था।
बुलडोजर एक्शन को लेकर बलरामपुर सीओ राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि हमने इस निर्माण को अवैध पाया। इमारत के अवैध हिस्सों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन चूंकि मालिक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए पुलिस और प्रशासन इसे ध्वस्त करने के लिए एक्शन लिया है।
उतरौला बस स्टॉप से गिरफ्तार किया था सबरोज
बता दें कि धर्मांतरण के विवादों में घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के नजदीकी लोगों पर एक्शन जारी है. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुछ दिन पहले ही छांगुर के भतीजे सबरोज को गिरफ्तार किया था। यूपी एटीएस की एफआईआर में इसका नाम पहले से था लेकिन इसे रात करीब 1 बजे एसटीएफ की टीम ने उतरौला बस स्टॉप से गिरफ्तार किया था।
खातों की डिटेल खंगाल रहा है आयकर विभाग
बता दें कि छांगुर गैंग की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं जहां ईडी का एक्शन जारी है वहीं आयकर विभाग भी खातों की डिटेल खंगाल रहा है। छांगुर के खातों की डिटेल खंगाली जा रही और हवाला नेटवर्क से जुड़े सबूत भी टीम को मिले। छांगुर गैंग की संपत्तियां भी जब्त होंगी, बड़े पैमाने पर विदेशी फंडिंग की पुष्टि हुई है। एटीएस की जांच में फंडिंग मिली थी जो करीब 100 करोड़ से ज्यादा की है।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026 : जर्मनी ने रचा इतिहास, ब्राजील को पछाड़ विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम किया
- 2. CG News : चरित्र शंका में क्रूरता की हदें पार, पत्नी का सिर मुंडवाया, मारपीट कर पिलाया पेशाब, वीडियो वायरल
- 3. JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड का रिज़ल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर, बेटियों में आरोही देशपांडे टॉपर
- 4. Mahakaal Darshan सुबह सुबह करें बाबा महाकाल के श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

