Create your Account
UP News : बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, दबने से 3 महिलाओं की गई जान, देखें वीडियो...
- Rohit banchhor
- 29 Aug, 2024
UP News : मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनी विरायमपुर गांव में गुरुवार सुबह से हो रही भारी
UP News : मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनी विरायमपुर गांव में गुरुवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। महिलाओं की पहचान अनुपम, नीलम और प्रीति के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मलबे से इन महिलाओं के शवों को बाहर निकाला।
मैनपुरी के विरायमपुर गांव में दो मंजिला मकान गिरने तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के वक्त कौशलेंद्र सिंह यादव मवेशियों को चारा डाल रहे थे, बच्चे स्कूल गए थे, और घर में मौजूद तीनों बहूओं नीलम (32) पत्नी सुनील, प्रीति (28) पत्नी संजीव और अनुपम (25) पत्नी रजनेश की मौत हो गई। pic.twitter.com/S8Vs9n9yTA
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) August 29, 2024
UP News : मैनपुरी जिलाधिकारी रामजी मिश्रा ने बताया कि सुबह लगभग 8 बजे से मैनपुरी में लगातार बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कच्चे मकान का ढहना इस घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मकान कौशलेंद्र यादव का था, जो एक फौजी के तौर पर कार्यरत थे। हादसे के बाद राहत कार्य तेजी से जारी है और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Today 2 February: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, बजट की भारी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स-निफ्टी, जानें बाजार का हाल
- 2. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल
- 4. Odisha Train Accident : ओडिशा में ट्रेन हादसा: चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

