Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई क्राइम ब्रांच की कार, दारोगा और सिपाही की मौत
- Rohit banchhor
- 04 Aug, 2025
इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
UP Accident : हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हरियाणा की क्राइम ब्रांच की एक कार गिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप दारोगा संजय कुमार 45 वर्ष और सिपाही अमित कुमार 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह दुखद घटना हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुई। हरियाणा के झज्जर जिले से क्राइम ब्रांच की एक टीम छत्तीसगढ़ में किसी मामले में दबिश देने जा रही थी। रविवार देर रात उनकी कार तेज गति से एक्सप्रेस-वे पर चल रही थी, तभी सामने से आ रहे गिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दारोगा संजय कुमार और सिपाही अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही इंद्रेश और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। राठ कोतवाली पुलिस और यूपीईडीए (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही इंद्रेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, उरई रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। दूसरे घायल व्यक्ति का भी नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon 2026: इंतजार खत्म...अगले 20 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून, 4 जून से तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
- 2. Big Accident : बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
- 3. Big Accident : उत्तर बंगाल में बड़ा हादसा : जलपाईगुड़ी में बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 40 से अधिक घायल
- 4. CG News: डीसीसी-शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की तारीख बदली, अब 20 जून से होगा आयोजन, देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

