Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Three Tier Panchayat Elections : प्रदेश में 45.52 प्रतिशत मतदान, 9 माह की गर्भवती से लेकर बाइक पर सवार मंत्री तक, मतदान में दिखा जनभागीदारी का जोश
- Rohit banchhor
- 17 Feb, 2025
चुनाव में मतदाताओं के उत्साह और जनभागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया है।
Three Tier Panchayat Elections : रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 53 विकासखंडों में जोरों पर रहा। मतदाताओं ने स्थानीय सरकार चुनने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 43.50 प्रतिशत पुरुष, 46.12 प्रतिशत महिला और 5.77 प्रतिशत अन्य वोटर शामिल रहे।

Three Tier Panchayat Elections : रायपुर जिले में 49.32 प्रतिशत, आरंग में 43.79 प्रतिशत, अभनपुर में 57.01 प्रतिशत, बिलासपुर में 38.30 प्रतिशत, धमतरी में 52.31 प्रतिशत और मगरलोड में 49.96 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में जनभागीदारी का जोश देखने को मिला। सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने आम मतदाताओं के साथ कतार में लगकर मतदान किया और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।
Three Tier Panchayat Elections : वहीं, डौंडी विकासखंड के आमाडुला गांव से एक सुखद तस्वीर सामने आई, जहां 9 माह की गर्भवती जानकी ने अपने पति पुरषोत्तम के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। जानकी ने लोगों से भी मतदान करने की अपील की। इस चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है।

Three Tier Panchayat Elections : बैलेट पेपर का रंग जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफेद रखा गया है। मतदान राज्य के 53 विकासखंडों में हो रहा है, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जैसे जिले शामिल हैं। चुनाव में मतदाताओं के उत्साह और जनभागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : होली की रात खून से लाल राजधानी, रेलवे ट्रैक के पास युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
- 2. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
- 3. IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
- 4. CG Weather : छत्तीसगढ़ में तेज होने लगी गर्मी, रायपुर में 38°C के करीब पहुंचा तापमान, शुष्क मौसम जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

