Create your Account
ड्यूटी से लौटे पति ने पत्नी से मांगा खाना, मोबाइल में व्यस्त पत्नी ने पति को किया अनसुना, फिर दूसरी मंजिल से फेंका...
रायपुर: राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति को पत्नी का मोबाइल फ़ोन पर लगे रहना इतना नागवार गुज़रा की उसने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पति जिसका नाम सुनील जनबंधू बताया जा रहा है, ड्यूटी से घर लौटा था। इसके बाद उसने फ्रेश होकर पत्नी से खाना मांगा, जिसे अनसुना कर पत्नी खाना देना छोड़ मोबाइल चलाती रही।
इस बात पर पति इतना आगबबूला होगया कि गुस्से में पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी में ले गया और वहाँ से नीचे फेंक दिया। जिसेक बाद गंभीर हालत में पत्नी को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके की बताई जा रही है। बताया गया कि, पति पत्नी के बीच खाने और मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति उसे बालकनी के पास लेजा कर नीचे फेंक देता है। नीचे गिरने के बाद महिला को गंभीर छोटें आई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। महिला का उपचार अभी डीकेएस अस्पताल में जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. CG News : उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, तीन कर्मचारियों ने तैरकर बचाई जान, एक की तलाश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

