Create your Account
कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिलेगा सहायता राशि, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, यहां देखें जिलेवार आंकड़ा
- VP B
- 06 Aug, 2024
राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।
आबंटित राशि में जिला राजनांदगांव को 10 लाख रूपए, धमतरी 3 लाख रूपए, दुर्ग 29.50 लाख रूपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रूपए, बलौदाबाजार 46 लाख रूपए, कोण्डागांव 50 हजार रूपए, बलरामपुर 50 हजार रूपए, कबीरधाम 50 हजार रूपए, कोरबा 2 लाख रूपए, बालोद 3 लाख रूपए, बेमेतरा 2 लाख रूपए, महासमुंद 3 लाख रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी 3 लाख रूपए, गरियाबंद एक लाख रूपए शामिल है। अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण डीबीटी या संबंधित हितग्राही अथवा आश्रित के बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. US-Israel Iran War: मध्य पूर्व तनाव के बीच ट्रंप को तगड़ा झटका, अमेरिकी काउंटर-टेररिज्म के चीफ ने दिया इस्तीफा, बोले- 'ईरान से कोई खतरा नहीं था, इजरायल के कहने पर ट्रंप ने छेड़ी जंग'
- 2. New Rules From April 2026: 1 अप्रैल से हो रहे है बड़े बदलाव, ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, ट्रेन टिकट और फास्टैग के नियम भी होंगे सख्त, जानें क्या होगा आपके जेब पर असर
- 3. Maritime Attack Hormuz: होर्मुज में धमाका: UAE तट के पास जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमला, वैश्विक तेल मार्ग हिला; ईरान पर संदेह, ट्रंप की कड़ी चेतावनी
- 4. No Kings Protest Against Donald Trump: अमेरिका में ट्रंप की युद्ध नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

