Create your Account
अखनूर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सोमवार सुबह सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब सात बजे बटाल गांव के शिव मंदिर के पास हुई, जहां घात लगाकर बैठे तीन से चार आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायरिंग की। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
सूत्रों के अनुसार, हमलावर आतंकियों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है और माना जा रहा है कि वे एक स्थानीय मंदिर के आसपास छिपे हो सकते हैं। सेना के काफिले पर हुए इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
इस तलाशी अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम संयुक्त रूप से जुटी हुई है। सेना के काफिले पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी तेज कर दी गई है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
अखनूर क्षेत्र में इस हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है, और सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से इलाके की तलाशी में लगे हुए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

