Create your Account
Stock Market Today: दो ट्रेडिंग सेशन में तेजी के बाद बाजार में ब्रेक, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत के चलते बुधवार को भारत के घरेलू शेयर बाजार गिरावट में खुले। दो सत्र में तेजी रहने के बाद यह गिरावट आई है। एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत लेते हुए प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market Today: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 200 से ज्यादा अंक की बढ़त लेकर 76,996.78 पर खुला। हालांकि, खुलते ही यह लाल निशान में फिसल गया। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 140.99 अंक या 0.18% की गिरावट लेकर 76,593.90 पर था।
Stock Market Today: इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी हल्की बढ़त के साथ 23,344.10 अंक पर ओपन हुआ। लेकिन खुलने के कुछ ही सेकंड में लाल निशान में फिसल गया। सुबह 11 यह 42.95 अंक या 0.18% की कमजोरी लेकर 23,285.60 पर था।
Stock Market Today: मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को (BSE Sensex) 1577.63 अंक या 2.10% की तेजी के साथ 76,734.89 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी-50 में भी मजबूती आई और यह 500 अंक या 2.19% चढ़कर 23,328.55 पर बंद हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कटनी में बड़ा रेल हादसा: स्टेशन के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
- 2. Indian Stock Market: बाजार में रिकवरी, रॉकेट बना शेयर मार्केट, सेंसेक्स 1,500 अंक उछला, निफ्टी 22,900 के करीब
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 4. Share Market: शेयर बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव का असर: सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

