Create your Account
Share Market: जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,200 अंक उछला, निफ्टी सात महीने बाद 25,000 के पार
Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: निवेशकों की जोरदार खरीदारी और शेयरों में ताजा विदेशी निवेश के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन किया। बीएसई सेंसेक्स 1,200.18 अंक यानी 1.48% की उछाल के साथ सात महीने के उच्चतम स्तर 82,530.74 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 395.20 अंक यानी 1.60% चढ़कर 25,062.10 पर पहुंचा, जो 15 अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 25,000 के स्तर को पार कर सात महीने का उच्चतम स्तर है।
Share Market: बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 29 शेयरों ने तेजी दर्ज की। दिन के पहले हाफ में बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा, लेकिन दोपहर के सत्र में बैंकिंग, ऑटो, आईटी और तेल व गैस शेयरों में जबरदस्त उछाल से बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स ने सत्र के दूसरे हाफ में 1,387.58 अंक यानी 1.70% की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 82,718.14 को छुआ।
Share Market: टाटा मोटर्स के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी देखी गई, जो सेंसेक्स में शीर्ष पर रहा। एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस के शेयरों ने भी बढ़त में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंडसइंड बैंक एकमात्र शेयर रहा, जो गिरावट के साथ बंद हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : तरबूज-ककड़ी के बीच छुपी थी अफीम की फसल, झारखंड का आरोपी हिरासत में
- 2. MP Crime : पड़ोसन से इश्क की भनक लगने पर डॉक्टर पति ने बीवी को जिंदा जलाया, फिर हत्या को हादसा बताने रची खौफनाक साजिश
- 3. Mahakaal Darshan: कालों के काल महकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 4. KKR: आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का बड़ा ऐलान, रिंकू सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

