Create your Account
Share Market: सप्ताह के पहले करोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 855 अंक चढ़ा, निफ़्टी में भी उछाल
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने 855.30 अंकों (1.09%) की शानदार छलांग लगाई और 79,408.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 273.90 अंक (1.15%) की बढ़त के साथ 24,125.55 अंकों पर पहुंच गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों ने बाजार में उत्साह भरा, खासकर बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
Share Market: बैंकिंग शेयरों ने बाजार की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में करीब 2% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स ने 55,200 का नया उच्चतम स्तर छुआ। अन्य प्रमुख बैंकों जैसे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इन बैंकों की मजबूत कमाई ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत
- 2. MP News : एडवेंचर फन पार्क में लगी भीषण आग, वेल्डर की जलकर मौत, शेड में मिला जला कंकाल
- 3. CG Crime : दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर डबरी में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
- 4. Ram Navami: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, रामनवमी के मौके पर मिलेगी दो दिन की छुट्टी, राज्य सरकार का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

