Create your Account
Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 873 अंक लुढ़का, जानें निफ़्टी का हाल
Share Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बाद लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद बेंचमार्क सूचकांक नीचे फिसल गए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05 प्रतिशत टूटकर 24,683.90 अंक पर आ गया। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 21 पैसे की कमजोरी आई और यह 85.63 रुपये पर बंद हुआ।
Share Market: एशियाई बाजारों का हाल:
मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान देखा गया। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.9 प्रतिशत उछलकर 23,542.46 पर पहुंचा। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई। टोक्यो का निक्केई 225 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 37,685.09 पर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,343.30 पर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 प्रतिशत चढ़कर 2,606.58 पर पहुंचा, जबकि ताइवान का ताइएक्स इंडेक्स 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार में रहा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 67 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP का सख्त एक्शन
- 2. Puducherry Assembly Elections: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसी मिली कहां की सीट
- 3. CG News : लापता युवक का खेत में मिला शव, पास में बाइक मिलने से हादसे की आशंका
- 4. Mahakaal Darshan: चैत्र नवरात्र के पहले दिन करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

