Create your Account
Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर से 4.54 किलो सोना गायब, केरल उच्च न्यायालय ने दिए जांच के आदेश
Sabarimala Temple: तिरुवनंतपुरम: केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर की मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ाने में हुई कथित धांधली की गहन जांच के आदेश दिए हैं। 2019 में मूर्तियों की मरम्मत और सोने की परत चढ़ाने के बाद उनके वजन में करीब 4.54 किलोग्राम की कमी पाई गई, जिसे अदालत ने गंभीर चिंता का विषय माना। जस्टिस राजा विजयराघवन वी और जस्टिस केवी जयकुमार की पीठ ने त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) के मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी को तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
Sabarimala Temple: मामला तब सामने आया जब 2019 में द्वारपालक मूर्तियों से सोने की प्लेटें हटाई गईं, जिनका वजन 42.8 किलोग्राम था। चेन्नई की फर्म को मरम्मत के लिए भेजी गईं, लेकिन वापस आने पर वजन 38.26 किलोग्राम रहा। अदालत ने कहा कि सोने का वजन घटना चिंताजनक है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत है। टीडीबी ने मूर्तियों को भेजने से पहले अदालत से अनुमति नहीं ली थी, जो विवाद को और गहरा रहा है। हाईकोर्ट ने मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा जांचने और रजिस्टर सौंपने का भी आदेश दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
- 2. Rajya Sabha By-Election: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव, जानिए कब होगी वोटिंग और मतगणना
- 3. UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के साथ, देखे लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

