Create your Account
Ruckus in Lok Sabha: लोकसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा, चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष, कार्यवाही स्थगित
Ruckus in Lok Sabha: नई दिल्ली। संसद में सोमवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विपक्ष ने लोकसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर नारेबाजी की। सांसदों ने वोट चोर गद्दी छोड़ और वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए।
Ruckus in Lok Sabha: लोकसभा स्पीकर की चेतावनी के बावजूद हंगामा जारी रहा। इसके चलते लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इधर, राज्यसभा भी विपक्ष के हंगामे के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
Ruckus in Lok Sabha: वोटर वेरिफेकशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।
Ruckus in Lok Sabha: लोकसभा में आज कार्यवाही में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता पर विशेष चर्चा होनी है। इसके बाद पीयूष गोयल जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2025 और धर्मेंद्र प्रधान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (संशोधन) बिल 2025 पेश करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar: बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल, पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज
- 2. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- 3. Iran-US ceasefire End: नाटो शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान... सीजफायर खत्म, ईरान के जवाबी हमले से पश्चिम एशिया में तनाव
- 4. Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

