Breaking News
Create your Account
Raipur City News : सीएम साय फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में की शिरकत, कहा- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सामूहिक भागीदारी से होगा साकार...
- Rohit banchhor
- 12 Jun, 2025
इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन’ में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों की शिक्षा के विस्तार में भूमिका की सराहना की। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती मना रहा छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान स्थापित हो चुके हैं। ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रहा है और नई औद्योगिक नीति के तहत ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष राज्य में 4 करोड़ पौधे रोपे गए, और “एक पेड़ माँ के नाम” व “पीपल फॉर पीपुल” जैसे अभियान जारी रहेंगे।
सीएम साय ने बच्चों में पर्यावरण चेतना विकसित करने पर जोर दिया ताकि स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखी जा सके। उन्होंने अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के 11 लाख पीपल वृक्षारोपण के संकल्प की सराहना की। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पाण्डेय सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ और गौ संरक्षण समिति के सहयोग से हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. Virat Kohli Overseas Player: ओवरसीज खिलाड़ी कहने पर कुछ ऐसा आया विराट कोहली का रिएक्शन, लंदन में रहने वाली बात पर भी तोड़ी चुप्पी
- 2. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 3. CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
- 4. RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

