Create your Account
PM Assam Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने असम में भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि, जारी किए सौ के सिक्के
PM Assam Visit: गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे के बाद असम पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि दी और एक सौ रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया। साथ ही, भूपेन हजारिका पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इससे पहले, मोदी ने गुवाहाटी में रोड शो किया, जहां लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
PM Assam Visit: प्रधानमंत्री ने कहा, "भूपेन दा भारत की एकता के प्रतीक थे। जब पूर्वोत्तर उपेक्षा और हिंसा का शिकार था, तब उन्होंने एकता की आवाज बुलंद की।" उन्होंने भूपेन हजारिका के संगीत को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना से जोड़ा। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भूपेन हजारिका ब्रिज बनाकर और उन्हें भारत रत्न देकर पूर्वोत्तर का सम्मान किया।
PM Assam Visit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "प्रधानमंत्री का इस समारोह में शामिल होना असमवासियों के लिए गर्व का क्षण है।" उन्होंने 2011 में भूपेन हजारिका के निधन पर जनता की इच्छा का जिक्र करते हुए मोदी के योगदान को यादगार बताया।
Related Posts
More News:
- 1. Shapoor Zadran Death: लंबी बीमारी से जंग हारे शपूर जादरान, अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
- 2. Australia T20 WC 2026 Champion : ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- 3. IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुईं प्रतिका रावल, इन्हें मिला मौका
- 4. Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

