Create your Account
Passport Index: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, भारतीयों को इतने देशों में वीजा-फ्री एंट्री
Passport Index: नई दिल्ली/पेरिस: भारत ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में कमाल कर दिखाया है! पिछले छह महीनों में भारत 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। ये इंडेक्स बताता है कि किस देश का पासपोर्ट कितने देशों में बिना वीजा घूमने की ताकत रखता है। भारत अब 59 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकता है। इस उछाल का बड़ा कारण है भारत की कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में बढ़ता दम। वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों की रैंकिंग नीचे खिसक रही है।
हेनले एंड पार्टनर्स के सीईओ डॉ. जुएर्ग स्टीफन ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन की नीतियां अब ज्यादा सख्त हो रही हैं, जिससे उनके नागरिक वैकल्पिक नागरिकता और निवास की तलाश में हैं। दूसरी तरफ, भारत और सऊदी अरब जैसे देश तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। सऊदी अरब ने तो चार नए गंतव्यों को अपनी वीजा-फ्री लिस्ट में जोड़ा और 54वें स्थान पर पहुंच गया। उधर, अमेरिका 10वें और ब्रिटेन 6ठे स्थान पर लुढ़क गए। अमेरिका तो पहली बार टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर है।
सिंगापुर का पासपोर्ट फिर सबसे ताकतवर रहा, जो 193 देशों में बिना वीजा घूम सकता है। वहीं, अफगानिस्तान सबसे कमजोर पासपोर्ट वाला देश है, जिसे सिर्फ 25 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। जापान और दक्षिण कोरिया 190 गंतव्यों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यूरोपीय देश जैसे फ्रांस, जर्मनी, इटली वगैरह तीसरे, जबकि ऑस्ट्रिया, बेल्जियम जैसे देश चौथे और न्यूजीलैंड, ग्रीस पांचवें स्थान पर हैं। भारत की इस तरक्की का श्रेय नए द्विपक्षीय समझौतों और बेहतर कूटनीति को जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday Horoscope: गुरुवार के दिन इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. UP Crime : फिरौती की साजिश में मासूम की हत्या, किराएदार ने मालिक के 6 वर्षीय बेटे का किया अपहरण
- 3. Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
- 4. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

