Create your Account
शहर वासियों को नगर निगम की सौगात: भोपाल के 85 वार्डो का ब्यौरा होगा ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
भोपाल। महानगरों की तर्ज पर भोपाल में भी नगर निगम अब शहर की प्रॉपर्टी का रिपोर्ट कॉर्ड ऑनलाइन कर रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन फार्मूले के तहत गठित महानगरों में इस प्रकार की व्यवस्था नगरीय निकाय स्तर पर होना अनिवार्य बिंदु हैं। शहर के 4.50 लाख प्रॉपर्टी टैक्स अकाउंट में से नगर निगम भोपाल ने लगभग 2 लाख रहवासी व्यवसायिक प्रॉपर्टी की जियो टैगिंग का काम पूरा कर लिया है।
नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन शहर के 85 वार्ड और 21 जोन के अंतर्गत आने वाली इन संपत्तियों का ब्यौरा ऑनलाइन किया जा रहा है। भविष्य में खरीदी बिक्री और टैक्स बकाया का हिसाब किताब करने के दौरान होने वाले विवाद खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम का दावा है कि साल के आखिर तक सभी 4.50 लाख प्रॉपर्टी टैक्स अकाउंट की जियो टैगिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। जियो टैगिंग की कार्रवाई नई संपत्तियों की पड़ताल के लिए भी की जा रही है। शहर की आबादी के लिहाज से नगर निगम के पास प्रॉपर्टी टैक्स अकाउंट की संख्या बेहद कम है।
इससे प्रतिवर्ष कम राजस्व प्राप्त हो रहा है जिससे दोगुना और तीन गुना करने का प्रयास किया जा रहा है।बीएमसी भोपाल की वेबसाइट पर सिटिजन सर्विस पोर्टल पर जाकर वार्ड क्रमांक जोन क्रमांक डालकर अंतर्गत आने वाली समस्त संपत्तियां चेक की जा सकती हैं। प्रॉपर्टी मालिक एवं प्रॉपर्टी टैक्स आइडी के हिसाब से इन संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज किया गया है। यदि आपको प्रॉपर्टी मालिक और टैक्स आइडी नहीं पता है तो प्रॉपर्टी मालिक का संभावित मोबाइल नंबर डालकर भी संपत्ति का पूरा ब्यौरा चेक कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: होली पर नहीं चलेगा हुड़दंग, 3 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, हर पल कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी खबर
- 2. Oscar 2026 में हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशन में से 4 बड़े अवॉर्ड जीता, माइकल बी.जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
- 3. Railway News : अप्रैल में 11 लोकल और 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रायपुर-बिलासपुर रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- 4. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू का आगमन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

