Create your Account
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुंबई में हाई अलर्ट, UP में संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज, बिहार में नेपाल बार्डर सील
Delhi Blast: नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले के पास एक कार में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हो गई है मुंबई पुलिस भी सतर्क हो गई है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, मॉल, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। यूपी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार से लगे नेपाल बार्डर का सील कर दिया गया है।
Delhi Blast: यूपी के प्रमुख-स्थानों, धर्मस्थलों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाहों की सक्रिय मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है। यूपी और दिल्ली के बीच लगी सीमा पर नाकेबंदी की जा रही है। नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद नोएडा में पुलिस जांच तेज हो गई है। नोएडा के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस का चेकिंग अभियान शुरू हो गया है।
Delhi Blast: सेक्टर 18 में तलाशी अभियान तेज
दिल्ली में शहर के सबसे पॉश इलाके में से एक सेक्टर 18 के चेकिंग चल रही है। संदिग्ध वाहनों और लोगों को रोकर पूछताछ की जा रही है। मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाकों के पुलिस गश्त बढ़ाया गया है। सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्लास्ट के बाद कोलकाता और उत्तराखंड पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया। मॉल, व्यस्त बाजारों, बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 2. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
- 3. Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला
- 4. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

