Create your Account
MP News : बेटे को बचाने नदी में कूदी मां, डूबने से दोनों की मौत
MP News : भिंड। जिले के रौन थाना क्षेत्र के मडईयन गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सिंध नदी में डूबने से मां और उसके 13 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे आलोक के साथ मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शनिवार को दोनों सिंध नदी पर नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय आलोक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
बेटे को बचाने के लिए मां बिना देर किए नदी में कूद गई, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों नदी में समा गए। घटना को देख मौके पर मौजूद एक ग्रामीण भी मां-बेटे को बचाने नदी में उतरा, लेकिन वह भी घायल हो गया। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मां और बेटे के शवों को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस की रौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CGPSC ESE 2026 Notification: CGPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर होगी भर्ती
- 2. Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
- 3. ISRO का चांद में कमाल, लैंडर क्रैश होने के बावजूद 'चंद्रयान-2' के ऑर्बिटर ने अंधेरे क्रेटरों में खोज ली बर्फ
- 4. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

