Create your Account
MP News : धान की कस्टम मिलिंग में बड़ा घोटाला, 3 राइस मिलर्स के खिलाफ FIR, 5 करोड़ 47 लाख रुपए का धान गायब
MP News : बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सरकारी धान की कस्टम मिलिंग में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले की तीन राइस मिलर्स मातारानी, मां पूर्णा और मां कमला देवी के खिलाफ जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
MP News : कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खाद्य और राजस्व विभाग की टीम ने भौतिक सत्यापन किया। जांच में खुलासा हुआ कि कुल 23,808 क्विंटल सरकारी धान गायब है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ 47 लाख रुपए बताई जा रही है।
MP News : जांच के अनुसार, इन राइस मिलरों ने सरकारी धान में गड़बड़ी कर शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के अन्य राइस मिलर्स में भी हड़कंप मचा हुआ है।
MP News : खाद्य और राजस्व विभाग की टीम लगातार मिलों पर नजर रखे हुए है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ शेष धान की स्थिति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 2. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 3. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 4. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

