Create your Account
MP News : मानव तस्करी कर रही 3 महिलाओं के साथ पकड़ाया खरीदार, पढ़ें पूरी खबर...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में मानव तस्करी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की हबीबगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ-साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों महिलाएं एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने बहला-फुसलाकर राजस्थान के राजसमंद ले गईं थीं।
MP News : यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया। महिला को खरीदने के बाद शख्स ने उससे शादी की, साथ ही पिछले डेढ़ महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिलहाल, स्कैंडल में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि गिरोह के एक सदस्य को पुलिस और तलाश रही है।
MP News : मामले को लेकर डीसीपी प्रियंका शुक्ला का कहना है कि पिछले महीने पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 नंबर स्टॉप के नजदीक रहने वाली महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला अपने पति से अलग मां के साथ रह रही थी। वो शादी-पार्टियों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती है। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को राजस्थान के राजसमंद जिले से दस्तयाब किया गया था। महिला के मिलने के बाद पुलिस ने जब उसकी गुमशुदगी का कारण जाना तो वो हैरान कर देने वाला था।
MP News : महिला ने पुलिस को बताया कि उसे उसके घर के नजदीक रहने वाली और साथ में काम करने वाली छाया देशमुख, पूजा धानक और संतोष मनोज भालेराव को बहला फुसलाकर काम के बहाने से राजस्थान के राजसमंद ले गईं थी। यहां उन्होंने पहले तो उसे एक देवीलाल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेचा। यही नहीं दबाव बनाकर उसी शख्स से उसकी शादी भी करा दी। वहीं पुलिस संतोष के पति मनोज को तलाश रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
- 2. IND vs ENG Semi-Final : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने की एंट्री
- 3. IPL 2026 Captian List : आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों के कप्तान घोषित, 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
- 4. CG News : सीमा पर बाघ का आतंक, दिन-दहाड़े बैल पर हमला, जान बचाने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

