Create your Account
MP News : अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का आगाज, अमित शाह ने कहा- जिस मिट्टी ने ‘बाल अटल’ को अटल बिहारी वाजपेयी बनाया, उसी पावन भूमि पर आज वे खड़े हैं
MP News : ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर देशभर में सुशासन दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का भव्य शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस समिट की थीम ‘निवेश से रोजगार’ रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश को लगभग दो लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।
MP News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसने सदियों से देश को ऊर्जा और गति प्रदान की है। मुगलों के खिलाफ संघर्ष से लेकर आजादी के बाद देश की पैरामिलिट्री फोर्सेज को जवान देने तक, इस क्षेत्र का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि जिस मिट्टी ने ‘बाल अटल’ को अटल बिहारी वाजपेयी बनाया, उसी पावन भूमि पर आज वे खड़े हैं।
MP News : गृह मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वराज से सुशासन की ओर देश को अग्रसर किया। अटल जी के कार्यकाल में ही पहली बार आदिवासी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय का गठन हुआ। कारगिल युद्ध के समय वैश्विक दबाव के बावजूद अटल जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णायक कदम उठाया और कारगिल विजय के जरिए देश ने नया इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
MP News : अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में कम समय में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पीएम मोदी के कार्यभार संभालने के समय जहां देश में करीब 7 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 101 करोड़ तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि भारत ने सेमीकंडक्टर उद्योग में मजबूती से कदम रखा है और आने वाले समय में न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि इस क्षेत्र में निर्यातक के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा।
MP News : गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी और मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर चलती कार से फेंका, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
- 2. PM Modi Congratulates Nepal: नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
- 3. CG News: FIR से पहले सुनवाई का हक नहीं: हाईकोर्ट, अंबेडकर अस्पताल के पीईटी-सीटी स्कैन और गामा कैमरा मशीनों की खरीदी से जुड़ा है मामला
- 4. BCCI Guidelines IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई की नई गाइडलाइन, प्रैक्टिस पिच के इस्तेमाल पर सख्त नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

