Create your Account
MP Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, चरित्र संदेह पर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
MP Crime : पिपरिया। थाना पिपरिया ने चरित्र संदेह के चलते हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी सनमान बाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। घटना 18 दिसंबर 2025 की है, जिसमें 32 वर्षीय राधेश्याम मेहरा की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, मृतक राधेश्याम मेहरा के बारे में आरोपी सनमान बाल्मीकि को संदेह था कि वह उसकी पत्नी से बातचीत करता है और अवैध संबंध होने का शक था। इस शंका के चलते आरोपी ने दिन के समय राधेश्याम को शराब पीने के बहाने अपने किराए के मकान में बुलाया। जैसे ही राधेश्याम नशे में हुआ, आरोपी ने लकड़ी चीरने की छेनी से उसके गर्दन पर तीन वार कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने मृतक का वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को धमकी दी और शव को गद्दे और पन्नी में ढककर अपने ससुराल ले गया। रात में आरोपी वापस लाश को ठिकाने लगाने गया और हाथ ठेले में रखकर नाले में फेंक दिया। घटना को छुपाने के लिए उसने स्थल को पानी से धोया और मृतक की मोटरसाइकिल तथा मोबाइल झील में फेंककर फरार हो गया।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी सनमान बाल्मीकी 23 वर्ष निवासी पिपरिया को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित वीडियो, मृतक की मोटरसाइकिल, हाथ ठेला और हत्या में प्रयुक्त छेनी बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 2. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 3. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 4. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

