Create your Account
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोदी सरकार को भी न्योता, विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे अमेरिका
Donald Trump Swearing-in Ceremony: वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। वह 47वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Donald Trump Swearing-in Ceremony: इस यात्रा के दौरान जयशंकर आगामी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी करेंगे। साथ ही अमेरिका आने वाले कुछ अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
Donald Trump Swearing-in Ceremony: इससे पहले अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पांच दिन पहले बुधवार को ओवल ऑफिस से विदाई भाषण देंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को बताया कि बाइडन सोमवार को अपने भाषण में 50 से अधिक वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन पर बात करेंगे।
Donald Trump Swearing-in Ceremony: बता दें कि 20 जनवरी को पद छोड़ने से पहले यह राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिकियों और दुनियाभर के लोगों के लिए बाइडेन का अंतिम भाषण होगा, जो रात आठ बजे आरंभ होगा। वह सोमवार को विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल की विदेश नीति पर केंद्रित एक भाषण देंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: आंधी में पेड़ से गिरकर मौत भी प्राकृतिक आपदा, हाईकोर्ट ने पलटा राजस्व विभाग का आदेश, 4 लाख मुआवजा देने का आदेश
- 2. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 3. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 4. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

