Create your Account
Manipur News : असम राइफल्स के वाहन पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, एक जवान शहीद
- Rohit banchhor
- 19 Sep, 2025
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई।
Manipur News : बिष्णुपुर। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा हमला करने वालों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
- 2. PM Modi Visit Indonesia: इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
- 3. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : स्वामित्व योजना में उपकर माफ; हर जिले में बनेंगे IT भवन, छात्रों को ई-स्कूटी के लिए 495 करोड़ की मंजूरी
- 4. Delhi : दिल्ली के रोहिणी में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

