Create your Account
LPG tanker explosion in Hoshiarpur: LPG टैंकर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 7, कई गंभीर
LPG tanker explosion in Hoshiarpur: होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियालां गांव के पास शुक्रवार देर रात एक एलपीजी टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर के बाद हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। रविवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
LPG tanker explosion in Hoshiarpur: हादसा जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर हुआ, जब टैंकर से गैस रिसाव के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के 15 दुकानों और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कई लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला।
LPG tanker explosion in Hoshiarpur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।” पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
- 2. CG News : निर्माणाधीन मकान में चैली बांधकर कर रहा था काम, गिरने से राजमिस्त्री की मौत
- 3. CG News : धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से किसान की मौत
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के साथ, देखे लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

