Create your Account
Leh: हिंसा के बाद लद्दाख में सुधरे हालात, स्कूल खुले, पाबंदियां हटीं, मगर इंटरनेट अब भी बंद
Leh: लेह: लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। 24 सितंबर को लेह में भड़की हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू और पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। हालात में सुधार के बाद कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, जो नौ दिनों से बंद थे, शुक्रवार को फिर से खोल दिए गए।
Leh: अधिकारियों के अनुसार, हिंसा में चार लोगों की मौत और कई के घायल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए थे। कर्फ्यू में पहले दो-दो घंटे, फिर 30 सितंबर को सात घंटे और 1 अक्टूबर से पूरे दिन की ढील दी गई। हालांकि, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अभी भी निलंबित हैं और धारा 144 के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक बरकरार है।
Leh: पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए 50 से अधिक लोगों में से 26 को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस बीच, कारगिल बार एसोसिएशन ने हिंसा में मारे गए लोगों के समर्थन में तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी और 6 अक्टूबर तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। जिला उपायुक्त, लेह के आदेशानुसार, स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला स्थिति सामान्य होने के संकेत देता है, लेकिन प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 2. RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
- 3. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 4. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

