Create your Account
Korba News : बाल संप्रेक्षण गृह से दो बालक फरार, स्टॉफ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 22 Jul, 2024
Korba News : कोरबा। जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया।
Korba News : कोरबा। जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। फरार हुए नाबालिगों में से एक कटघोरा थाना और दूसरा पाली थाना क्षेत्र से अनाचार के मामले में पकड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Korba News : बता दें कि घटना से कुछ घंटे पहले ही महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद नाबालिगों के फरार होने से इन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बताया जाता है कि दोनों नाबालिगों को सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी चौक बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार रात को भोजन के बाद बाल गृह को बंद कर दिया गया था और दोनों बालक भी अपने बिस्तर पर सोने चले गए थे।
Korba News : सोमवार सुबह वे शौच के बहाने बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे हिस्से में पहुंचे और शौचालय की दीवार के सहारे कूदकर फरार हो गए। घटना के कुछ ही समय पहले सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक संतोष केवट राउंड लगाकर मुख्य द्वार पर बैठा था। बालकों के फरार होने की जानकारी तब लगी जब वे काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे। इस खबर के फैलते ही हड़कंप मच गया और इसकी सूचना बालकों के परिजनों को दी गई। परिजनों को बालकों के घर पहुंचने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi Meeting On Energy: मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सुपर अलर्ट, थोड़ी ही देर में पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग
- 2. CG Crime : लिफ्ट के बहाने लूट का जाल, सुनसान रास्तों पर महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG Naxal Surrender News: BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी Surrender की इच्छा
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

