Create your Account
IND vs NZ 2nd Test Day 3: भारत को जीत के लिए 278 रनों की जरूरत, कप्तान रोहित शर्मा फिर सस्ते में आउट, जानें मैच का पूरा हाल
IND vs NZ 2nd Test Day 3: पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड ने मजबूत पकड़ बना ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए, जबकि भारत की पहली पारी केवल 156 रनों पर सिमट गई, जिससे कीवी टीम ने 103 रनों की बढ़त हासिल की।
IND vs NZ 2nd Test Day 3: तीसरे दिन का खेल
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाकर भारत के सामने 359 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया। तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 46 रन बनाए हैं, जबकि शुभमन गिल 20 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का रन रेट 6.75 का रहा। कप्तान रोहित शर्मा ने आठ रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने, जिससे भारत का पहला विकेट 34 के स्कोर पर गिरा।


IND vs NZ 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड की दूसरी पारी
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें ग्लेन फिलिप्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम ने सुबह के सत्र में पांच विकेट पर 198 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 57 रन जोड़कर बाकी पांच विकेट गंवा दिए। रविंद्र जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41), मिचेल सैंटनर (4) और एजाज पटेल (1) को आउट किया। आर अश्विन ने टिम साउदी (0) को पवेलियन भेजा, जबकि विलियम ओरुर्के (0) रन आउट हो गए। भारत की ओर से सुंदर ने चार विकेट लिए, जडेजा ने तीन और अश्विन ने दो विकेट हासिल किए।
IND vs NZ 2nd Test Day 3: भारत के सामने कठिन चुनौती
भारत को 359 रनों का लक्ष्य हासिल करने की चुनौती दी गई है, पिच जिस हिसाब से टर्न ले रही है उससे यह रन बनाना आसान नहीं होगा। पहले भारतीय सरजमीं पर केवल एक बार 300+ का टारगेट चेज किया गया है। 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 387 रन बनाकर यह कारनामा किया था। ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में अब तक 36 बार 300+ का लक्ष्य चेज किया गया है, जिसमें से भारत ने तीन बार ऐसा किया है। 2021 में गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 328 रनों का लक्ष्य चेज कर मैच जीता था। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत की युवा जोड़ी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल किस तरह से अपनी दूसरी पारी में इस चुनौती को संभालते हैं।


Related Posts
More News:
- 1. Chinese manjha: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद राज्य सरकार ने लगाई पूर्ण रोक, उल्लंघन पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
- 2. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल
- 3. Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी
- 4. Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

