Create your Account
प्रदेश के तीन जिलों में आयकर विभाग का छापा, राइस मिलर्स और शोरूम संचालक के यहां रेड जारी
रायपुर। आयकर विभाग (IT) की टीम ने बुधवार सुबह से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में राइस मिलर्स और अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी में सत्यम बालाजी ग्रुप के कार्यालयों और घरों की तलाशी ली जा रही है।
22 ठिकानों पर 200 से ज्यादा अधिकारियों की टीम कर रही कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 स्थानों पर IT की टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक, जवाहर मार्केट, रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम और भनपुरी स्थित राइस मिल समेत कई स्थानों पर जांच जारी है। इस बड़ी कार्रवाई में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और तेलंगाना के आयकर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। करीब 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इस रेड में जुटे हुए हैं।
कैश ट्रांजेक्शन और टैक्स चोरी के शक में छापा
आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि कारोबार में ज्यादातर लेनदेन नकद में किया जाता है और बड़े स्तर पर कर चोरी की जा रही है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।
दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच जारी
IT अधिकारियों ने कारोबारियों के दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। कुछ जगहों से अहम दस्तावेज बरामद होने की भी खबर है। आयकर विभाग की यह छापेमारी अभी भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : बिहार के 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी से भेजा 1423 करोड़ रुपये
- 2. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 3. CG News : निर्माणाधीन मकान में चैली बांधकर कर रहा था काम, गिरने से राजमिस्त्री की मौत
- 4. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

