Create your Account
EVM पर भरोसा नहीं तो चुनाव न लड़ें कांग्रेस, रोना बंद करें, उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस पर तंज
- Pradeep Sharma
- 16 Dec, 2024
EVM: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने EVM पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि EVM पर भरोसा नहीं है तो चुनाव ही
जम्मू-कश्मीर। EVM: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने EVM पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि EVM पर भरोसा नहीं है तो चुनाव ही न लड़ें। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में जीत मिलती है तो जश्न मनाते हैं, लेकिन हारने पर EVM को दोष देना गलत है।
EVM:एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टियों को चुनाव लड़ने से पहले यह तय करना चाहिए कि उन्हें EVM पर भरोसा है या नहीं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब EVM के जरिए 100 से ज्यादा सांसद चुने जाते हैं तो इसे सही ठहराते हैं। लेकिन जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं आते, तो इस पर सवाल उठाना ठीक नहीं। अगर EVM पर उनका भरोसा नहीं है, तो चुनाव लड़ने का क्या मतलब है।
EVM:केंद्र निभाए पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा
अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर लोग अपने घरों से वोट देने निकले। अब यह साफ होना चाहिए कि यह वादा सिर्फ किसी पार्टी के चुनाव जीतने पर लागू नहीं होता। EVM: अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव प्रचार में बार-बार राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया। लेकिन यह वादा अब तक अधूरा है। उन्होंने कहा कि यह वादा सिर्फ किसी पार्टी के चुनाव जीतने या हारने से नहीं जुड़ा होना चाहिए। इसे जनता के प्रति जिम्मेदारी मानकर पूरा करना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Nowruz: नवरोज़ पर ईरान को पहला संबोधन दे सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जानें क्या है पवित्र पर्व नवरोज़ जो ईरान के लिए है खास
- 2. Usman Hadi murder case: बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार
- 3. LPG Crisis India: 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
- 4. MP Accident : तेज रफ्तार कार भूसे से भरी ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 1 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

