Create your Account
हार्ट अटैक: स्टेज पर डांस करते हुए मुंह के बल गिरी लड़की और निकल गया दम
- Pradeep Sharma
- 09 Feb, 2025
Heart Attack: मध्य प्रदेश के विदिशा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संगीत कार्यक्रम में एक युवती डांस करने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गई। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले लड़की की सांसें थम चुकी थीं। घटना मगधम रिसॉर्ट की है।
विदिशा। Heart Attack: मध्य प्रदेश के विदिशा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संगीत कार्यक्रम में एक युवती डांस करने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गई। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले लड़की की सांसें थम चुकी थीं। घटना मगधम रिसॉर्ट की है। मरने वाली युवती इंदौर की परिणीता जैन है।
Heart Attack: युवती अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। वह डांस फ्लोर पर नाचते-नाचते अचानक गिर गई और बेहोश हो गई। आशंका जताई जा रही है कि लड़की को डांस करते समय हार्ट अटैक आया होगा। इसके चलते वह स्टेज पर ही गिर गई। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह देखकर हर कोई हैरान है।
Heart Attack: बताया गया कि शादी समारोह में मौजूद एक रिश्तेदार जो कि पेशे से डॉक्टर थे, उन्होंने लड़की को सीपीआर भी देने की कोशिश की। मगर कोई हलचल होते ना देख, लड़की को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Heart Attack: परिजनों ने बताया कि परिणीता कजिन की शादी से बहुत खुश थी। उसने एमबीए की पढ़ाई की हुई थी और अभी प्राइवेट जॉब कर रही थी। घरवालों के अनुसार उसे डांस का शौक था। शादी के लिए खासतौर से वह करीब महीने भर से डांस की तैयारी कर रही थी। मगर इस हादसे से हर कोई हैरान है और घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Headmaster Suspended : वायरल वीडियो का असर, नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर निलंबित, विभागीय जांच शुरू
- 2. India-Australia Sports Deal: PM मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से लॉन्च किया नया स्पोर्ट्स रोडमैप, खेल सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर की अलौकिक भस्म आरती दर्शन, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा उज्जैन, देखे लाइव
- 4. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

